RBSE 12th Result 2025: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2025 22 मई की शाम 5 बजे घोषित कर दिया है। इस बार Arts, Science और Commerce की स्ट्रीम के साथ-साथ वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा का भी परिणाम एक साथ जारी किया गया है। सभी छात्र अब राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट या डायरेक्ट लिंक के माध्यम से अपना RBSE 12th Result 2025 देख सकते हैं।
रोल नंबर से ऐसे करें रिजल्ट चेक
ऑनलाइन स्कोरकार्ड देखने की प्रक्रिया इस प्रकार है:
- राजस्थान बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर RBSE 12वीं रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- अब खुलने वाले पेज पर अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- सर्च बटन पर क्लिक करें और कुछ ही सेकंड में आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा।
- रिजल्ट डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
नाम से रिजल्ट देखने का तरीका
अगर छात्र अपना रोल नंबर भूल गए हैं, तो वे नाम से भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। तरीका इस प्रकार है:
- राजस्थान बोर्ड की वेबसाइट पर जाएं।
- RBSE 12th Result 2025 Name Wise लिंक पर क्लिक करें।
- अपना नाम और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करें।
- Submit बटन पर क्लिक करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- रिजल्ट चेक करने के बाद उसका प्रिंट निकाल लें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
परीक्षा की मुख्य जानकारी
विवरण | जानकारी |
---|---|
बोर्ड का नाम | राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) |
परीक्षा का नाम | कक्षा 12वीं वार्षिक परीक्षा |
परीक्षा सत्र | 2024–25 |
परीक्षा तिथि | 6 मार्च से 9 अप्रैल 2025 |
रिजल्ट जारी होने की तारीख | 22 मई 2025 |
रिजल्ट समय | शाम 5 बजे |
आधिकारिक वेबसाइट | rajeduboard.rajasthan.gov.in |
रिजल्ट देखने के तरीके | Roll Number Wise और Name Wise |
इस बार इन स्ट्रीम्स का एक साथ आया रिजल्ट
इस वर्ष बोर्ड ने आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स और कृषि सभी स्ट्रीम्स का रिजल्ट एक ही समय पर घोषित किया है। यह बोर्ड के इतिहास में तीसरी बार हुआ है जब सभी विषयों के परिणाम एक साथ आए हैं।
वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा का भी परिणाम जारी किया गया है, जिसमें इस वर्ष 3,910 छात्रों ने पंजीकरण कराया था।
डायरेक्ट लिंक से रिजल्ट चेक करें
छात्र अपने विषयानुसार यहां दिए गए लिंक से भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं: